Category Archives:  News

Viral: मास्क ना पहनने वालो को अब ये मशीन पहनाएगी मास्क...

Aug 19 2020

Posted By:  Sunny

इस समय पूरी दुनिया में केवल एक ही चीज की चर्चा और भय है | और वह चीज है कोरोना वायरस, इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस की मार झेल रही है | ऐसे में अब तक इसकी वैक्सीन को लेकर काम चल रहा है, लेकिन दिल्ली दूर है | ऐसे में कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टन्सिंग, बार बार हाथ धोना और सबसे जरुरी मास्क लगाना है |



इसी के चलते दुनियाभर के विशेषज्ञ मास्क पहनने की हिदायत दे रहे है, तो सरकार भी मास्क लगाने को लेकर जोर दे रही है | ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक मशीन है, जो शख्स को मास्क पहना रही है |




अमेरिका के बास्केट बॉल प्लेयर रेक चैपमैन ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है | जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरे आदमी ने 'द करिनेटर' नाम की मशीन बनाई है, जो मास्क पहनाती है | दरअसल ये मशीन चेहरे पर मास्क ब्लास्ट करती है |


वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम एलन पैन है | वे एक यूट्यूबर है | यूट्यूब पर उनके 10 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है | एलन पैन अपने ऐसे ही अलग अलग चीजों के अविष्कार को लेकर फेमस है | उन्होंने अब तक कई अनोखी और अजीबो गरीब चीजे बनाई है | जो वाकई कमाल है |


एलन ने अपनी इस मशीन को लेकर लोगो के साथ प्रैंक भी किया था | सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है | लोग तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर